कुर्था: मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिथरा मोड़ के पास तेल मिल व किराना दुकान में चोरी
Kurtha, Arwal | Sep 19, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिथरा मोड़ के निकट स्थित उमेश कुमार की तेल मिल की खिड़की उखाड़ कर 20 लीटर सरसों तेल एवं 5600 की चोरी कर ली। इसके उपरांत चोर कैलेंद्र साव की किराना दुकान की दीवार तोड़कर दराज में रखें 75000 नगद एवं 18000 रुपए की काजू, किशमिश ,सीक्रेट इत्यादि अन्य सामान की चोरी कर ली। शनिवार को शाम 4:00 बजे इस मामले में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई है।