भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में चतुर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन, 9 बजे बंद हुए एग्जाम सेंटर के गेट, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
भीलवाड़ा में 4th ग्रेड भर्ती एग्जाम के अंतिम दिन कई पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। अधिकतर बच्चों की मां का एग्जाम था तो मां सेंटर के अंदर एग्जाम देने गई थी और बाहर पिता ने बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी ली।12 बजे तक फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम चलेगा फिर दूसरी शिफ्ट 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी