भीलवाड़ा: आपत्तिजनक गाने पर बवाल, महिला कलाकारों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
यूट्यूब पर एक गाने को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। "मांगे बड़ी-बड़ी रकम, दो कौड़ी की नचनियां..." जैसे आपत्तिजनक बोल वाले इस गाने के खिलाफ भीलवाड़ा की महिला नृत्यांगनाओं और गायिकाओं ने शनिवार शाम करीब 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।