भीलवाड़ा: सूदखोरों के आतंक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक व बार काउंसिल के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
उप नगर पुर के सैकड़ो ग्राम वासियों ने आज 20 सितंबर शनिवार को बार काउंसलिंग अध्यक्ष को एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कहा कि शक्ति चौबे पिता गणपत चौबे ब्याज का व्यापार करता है जो शुरू में कम रकम पर ब्याज लेने के लिए लोगों को प्रलोभन देता है तथा बाद में 10 से 12% तक का ब्याज जोड़कर रकम वसूल करने के लिए अनैतिक कृत्य करना शुरू कर देता है