भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में चपरासी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सेंटर्स पर फीमेल कैंडिडेट की संख्या रही अधिक, हाथ में धागे और कान की बाल
भीलवाड़ा में चपरासी भर्ती एग्जाम के दूसरे दिन सेंटर्स पर फीमेल कैंडिडेट की संख्या, मेल कैंडिडेट से काफी ज्यादा नज़र आई। कड़ी सिक्योरिटी के कारण यहां कई महिलाओं के हाथ धागे खुलवाए गए, और कान की बालिया उतरवाई गई। यहाँ तक की उनके चुन्नी और दुपट्टे भी सेंटर के बाहर की दीवारों पर रखवाए गए। वहीं जो स्टूडेंट जूते पहनकर आए उन्हें जूते उतारकर बाहर ही रखने पड़े।