भीलवाड़ा: नगर निगम के अनुरूप नए पद सृजित करने और 55 फीसदी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग, विधायक ने लिखा पत्र
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने राज्य के स्वायत शासन मंत्री को पत्र देकर क्रमोन्नत नगर निगम भीलवाड़ा के अनुरूप नए पद सृजित करने और पहले से रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति करने का आग्रह किया है। कोठारी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा को दिए पत्र में बताया है कि भीलवाड़ा को नगर निगम का दर्जा मिलने के बावजूद, इसमें अभी भी नगर परिषद के अनुसार ही पद