बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई, जिले में 126 वारंट तामील
रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त वारंटियों और निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई, जिले में 126 वारंट तामील बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य वारंटियों, फरार आरोपियों और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना रहा। जिलेभर में 28 स्थाई और 98 गिरफ्तारी वारंट समेत 126 वारंट तामील किए गए।