कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग के पुलगांव स्थित शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा नवीन शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार में सहभागिता करते हुए उन्हें एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने, अनुशासन, संस्कार एवं परिश्रम को जीवन का आधार बनाने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया शिक्षण सत्र विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास और नई सफलताओं के द्वार खोलेगा।
कार्यक्रम में पार्षद श्री अश्वनी निषाद, श्री लक्ष्मीकांत दुबे, श्री भूपेंद्र साहू, श्री मनोहर यादव, श्री गोकुल साहू, संयुक्त संचालक श्री के. व्ही. राव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पालकगण भी उपस्थित रहे।
@gajendrayadavbjp @dpr.chhattisgarh
Durg, Chhattisgarh | Jul 6, 2026