भगवानपुर: डाडा जलालपुर गांव में प्रशासन की टीम ने पहुंचकर विवादित भूमि की की जांच
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में आज नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने पहुंचकर विवादित भूमि की जांच की है। इस विवादित भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा बिना अनुमति के धार्मिक तस्वीर रख दी गई थी। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम भगवानपुर से की थी। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम ने भूमि की जांच की है।