भगवानपुर: तेज्जूपुर पुलिस चौकी के सामने ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया
भगवानपुर थाना क्षेत्र की तेज्जूपुर पुलिस चौकी के सामने आज ग्रामीणों ने बैठकर धरना प्रदर्शन किया है। यह धरना प्रदर्शन क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं के विरोध में किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस घटनाओं पर लगाम नहीं लगा रही। आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।