भगवानपुर: गोकुल वाला गांव के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
रुड़की की भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गोकुल वाला गांव के पास बुधवार की देर शाम एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था। संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। युवक मानसिक रूप से कमजोर था। जिसको पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।