भगवानपुर: रुड़की तहसील में उप जिलाधिकारी ने भगवानपुर, रुड़की और नारसन ब्लॉक के अधिकारियों के साथ की बैठक
रुड़की तहसील में आज उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के द्वारा भगवानपुर,रुड़की और नारसन ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। यह बैठक 1 अगस्त से शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर की गई है। देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर कई टीमों का गठन किया जाएगा। जो गांव-गांव जाकर टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करेगी।