भिवानी में 11.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी से 11.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर स्कूटी को लिया पुलिस कब्जे में।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ रखने एवं तस्करी में शामिल आरोपियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सीआईए स्टाफ-1 भिवानी की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 24.08. 2026 को सीआईए स्टाफ-1 भिवानी के एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जाट धर्मशाला, भिवानी के पास गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद, भिवानी के पीछे वाले गेट के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर खड़ा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड की और एक व्यक्ति को काबू किया।
*आरोपी की पहचान तेजस्वी पुत्र धर्मेश निवासी जीतू वाला जोहड़, भिवानी के रूप में हुई।*
*पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।*
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।