बड़वानी: खंडवा में डॉक्टर पर हुए हमले के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दशोरा महाजन समाज द्वारा कोतवाली में ज्ञापन
दशोरा महाजन (नागर) समाज जिलाध्यक्ष गणेश गुप्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार खंडवा में सेवा निवृत्त डॉक्टर सुंदरलाल गुप्ता के साथ विधर्मियो द्वारा मारपीट पर समाज घोर निन्दा करता है। डॉक्टर पर हमला करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर कोतवाली थाना बड़वानी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह को ज्ञापन सौंपा गया।