CMHO को IMA अध्यक्ष का खुला चैलेंज, सार्वजनिक मंच पर मेडिकल साइंस की बहस की मांग
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार और कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
श्रीगंगानगर।IMA श्रीगंगानगर के अध्यक्ष डॉ. हरीश रहेजा ने CMHO डॉ. अजय सिंघला को सार्वजनिक मंच पर मेडिकल साइंस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने तथ्यों और मेडिकल ज्ञान पर चर्चा होनी चाहिए, जिससे सच्चाई स्पष्ट हो सके।
डॉ. रहेजा ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न मामलों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को जवाब मिलना चाहिए। उनके इस बयान के बाद चिकित्सा जगत और स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। #sssnewssgnr #श्रीगंगानगर #vinodrajputinsa
#SSSNEWSSGNR #BreakingNews #Sriganganagar #IMA #DrHarishRaheja #CMHO #AjaySingla #HealthDepartment #RajasthanNews #MedicalScience #HealthNews #PublicDebate #TrendingNews Part 8
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 20, 2026