जमुई: बंदी के शव को सड़क पर रखकर जेल प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा, सदर अस्पताल का मुख्य द्वार किया बंद
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 जेल प्रशासन कि बड़ी लापरवाही सामने आई है। सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में बंदी दुबेडीह निवासी राधेश्याम उर्फ राधे यादव की मौत के चार घंटे बाद बुधवार की रात 9:00 बजे तक भी जेल प्रशासन सदर अस्पताल नहीं पहुंची, नतीजतन आक्रोशित लोगों ने बंदी के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। साथ ही सदर अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद कर हंगामा करने लगे।