निवास: जिले के ग्राम खूसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और स्वच्छता कार्य सम्पन्न
Niwas, Mandla | Apr 10, 2026 जिले के सेक्टर मानिकसरा क्रमांक-04 में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम खूसर में शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था ’प्रतिभा विकास सेवा समिति चरगांव माल’ एवं ’प्रस्फुटन समिति खूसर’ के संयुक्त प्रयासों से सार्वजनिक स्थान पर स्थित हैंडपंप बोर के आसपास सफाई एवं नाली निर्माण/सुधार का कार्य किया गया।