बड़वारा: बड़वारा में चरमराई बिजली व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसील कार्यालय के सामने लालटेन लेकर दिया धरना
Badwara, Katni | Sep 8, 2026 बड़वारा तहसील क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत आपूर्ति और बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ मंगलवार को युवा कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़वारा तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्षेत्र में छाए अंधेरे के प्रतीक स्वरूप कार्यकर्