शंभूगंज: गुलनी गांव से पुलिस पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
गुलनी गांव से पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला कांड के फरार चल रहे आरोपी विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शंभूगंज पुलिस ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया कि गिरफ्तार विपिन सिंह को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया है। शंभूगंज पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष ही अक्टूबर माह में गुलनी गांव में पुलिस टीम पर विपिन सिंह सहित कई लोगो ने हमला किया था।