शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड में राजस्व महाअभियान को लेकर बीडीओ, सीओ ने की बैठक, दिए दिशा निर्देश
शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में राजस्व महाअभियान को लेकर बीडीओ नीतीश कुमार व सीओ जुगनू रानी ने अपने कर्मियों के साथ-साथ ग्राम कचहरी के सचिव के साथ बैठक की। सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक चली इस बैठक में राजस्व महाअभियान को लेकर घर-घर पर्चा उपलब्ध कराने में मदद करने की अपील की। साथ ही पंचायत में लगने वाला शिविर की जानकारी भी साझा किया।