शंभूगंज: गुलनी कुशाहा गांव में बारिश के पानी की निकासी न होने से आक्रोशित युवाओं का प्रदर्शन
गुलनी कुशाहा गांव के RCC मैदान पर बारिस का पानी भर जाने और उसका निकासी का साधन नहीं रहने से युवाओं का प्रतिभा कुंठित हो रहा है। लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान होते नहीं देखा सोमवार को गांव के युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। और सैकड़ो युवा सोमवार को दोपहर बाद करीब 1:00 बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर बीडीओ से समस्या समाधान करने की मांग की।