शंभूगंज: गोयड़ा लखनपुर में रंगदारी न देने पर नल जल योजना का काम रोका, श्रमिक से मारपीट
गोयरा लखनपुर गांव में ₹200000 रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर धोबय गांव के विक्की कुमार और धरमपुर गांव के राजकिशोर सिंह ने नल जल योजना का निर्माण कार्य रोक कर श्रमिक के साथ मारपीट करते हुए 30000 नगद छीन लिया। घटना के बाद मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे थाना पहुंचकर संवेदक और श्रमिक ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है।