फर्रुखाबाद: मोहल्ला काजीटोला में विवाद के दौरान हुई मारपीट, महिला ने पुलिस से की शिकायत, दबंगों ने रंजिश में पीटा
फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पर कम्पिल के मोहल्ला काजीटोला निवासी पीड़ित महिला नसीना पत्नी अरवाज खां ने एसपी आरती सिंह को शिकायती पत्र देकर शुक्रवार को बताया। कि मोहल्ले के ही निवासी कुछ युवकों से 24 जून को मारपीट हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट थाने लिखवाने आई थी। इसी रंजिश से मोहल्ले के युवक 3 अज्ञात साथियों को लेकर 28 जून को घर मे ज़बरदस्ती घुस आए।