Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
No video available

#जुब्बल कोटखाई में चेतन

Solan, Solan | Oct 14, 2021

MORE NEWS

खूबसूरती और अपनेपन का अहसास... #bhushanjewellers

खूबसूरती और अपनेपन का अहसास... #bhushanjewellers

Solan, Solan | Jun 23, 2026

टमाटर की लाइव बोली 23 जून 2026... 730 तक बिका हाईएस्ट टमाटर...

टमाटर की लाइव बोली 23 जून 2026... 730 तक बिका हाईएस्ट टमाटर...

Solan, Solan | Jun 23, 2026

सोलन कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व
-नवीन सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुल राकेश पंत को कोषाध्यक्ष की कमान 

कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सियासी हलकों में इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। साथ ही वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 17 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और 42 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठनात्मक हलकों में इस कार्यकारिणी की चर्चा शुरू हो गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नवीन सूद, जगन्नाथ शर्मा, अच्चरपाल कौशल, दलबीर राणा, अनमोल राणा, पूनम ग्रोवर को चुना गया है। जबकि कोषाध्यक्ष कुल राकेश पंत, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर उमेश शर्मा को बनाया गया। 

सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व...
नई टीम में अर्की, कसौली, नालागढ़, दून, सोलन और रामशहर क्षेत्र से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।

आगामी चुनावों पर नजर...
कांग्रेस के लिए पंचायत, नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी को संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोलन कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व -नवीन सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुल राकेश पंत को कोषाध्यक्ष की कमान कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सियासी हलकों में इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। साथ ही वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। घोषित कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 17 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और 42 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठनात्मक हलकों में इस कार्यकारिणी की चर्चा शुरू हो गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नवीन सूद, जगन्नाथ शर्मा, अच्चरपाल कौशल, दलबीर राणा, अनमोल राणा, पूनम ग्रोवर को चुना गया है। जबकि कोषाध्यक्ष कुल राकेश पंत, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर उमेश शर्मा को बनाया गया। सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व... नई टीम में अर्की, कसौली, नालागढ़, दून, सोलन और रामशहर क्षेत्र से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। आगामी चुनावों पर नजर... कांग्रेस के लिए पंचायत, नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी को संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Solan, Solan | Jun 23, 2026

आज 23 जून के मुख्य समाचार

आज 23 जून के मुख्य समाचार

Solan, Solan | Jun 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सरली में lr group इंस्टिट्यूटस सोलन के सहयोग से आयोजित ग्राम खेल महोत्सव एवं विशाल कुश्ती दंगल 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वित्त एवं सुरक्षा अधिकारी डीडी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ग्राम सरली में सरली युवा मंडल द्वारा आयोजित ग्राम खेल महोत्सव एवं विशाल कुश्ती दंगल 2026 में मुख्य अतिथि डीडी शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नशे से दूर रहने तथा खेल, योग और शिक्षा को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत LR Group of Institutes सोलन की डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव करिश्मा शर्मा द्वारा योग एवं मेडिटेशन सत्र से हुई, जिसमें योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वार्डों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल कुश्ती दंगल रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में दर्शकों ने मुकाबलों का आनंद लिया।

युवा मंडल के अध्यक्ष करम चंद ने ग्राम पंचायत, मुख्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों, ग्रामवासियों तथा LR Group of Institutes के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं LR Group की प्रबंध निदेशक शची सिंह ने इस आयोजन को युवाओं, समाज और संस्थानों के सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को समर्थन देने की बात कही।

कार्यक्रम की थीम रही — **"योग, ध्यान, खेल और संस्कार – स्वस्थ जीवन का आधार।"**

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सरली में lr group इंस्टिट्यूटस सोलन के सहयोग से आयोजित ग्राम खेल महोत्सव एवं विशाल कुश्ती दंगल 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वित्त एवं सुरक्षा अधिकारी डीडी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम सरली में सरली युवा मंडल द्वारा आयोजित ग्राम खेल महोत्सव एवं विशाल कुश्ती दंगल 2026 में मुख्य अतिथि डीडी शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नशे से दूर रहने तथा खेल, योग और शिक्षा को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत LR Group of Institutes सोलन की डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव करिश्मा शर्मा द्वारा योग एवं मेडिटेशन सत्र से हुई, जिसमें योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वार्डों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल कुश्ती दंगल रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में दर्शकों ने मुकाबलों का आनंद लिया। युवा मंडल के अध्यक्ष करम चंद ने ग्राम पंचायत, मुख्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों, ग्रामवासियों तथा LR Group of Institutes के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं LR Group की प्रबंध निदेशक शची सिंह ने इस आयोजन को युवाओं, समाज और संस्थानों के सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम की थीम रही — **"योग, ध्यान, खेल और संस्कार – स्वस्थ जीवन का आधार।"**

Solan, Solan | Jun 23, 2026