सोलन के गौरव सब्बरवाल का रोम में सम्मान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की सराहना*
*सोलन / रोम:*
हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले सोलन से निकले युवा उद्यमी *गौरव सब्बरवाल* ने इटली की राजधानी रोम में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरव, *शूलिनी सैफ्रॉन प्रा. लि. (Shoolini Saffron Pvt. Ltd.)* के संस्थापक हैं और भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के *DPIIT* व *Startup India* के भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर रोम पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री *श्री पीयूष गोयल* कर रहे हैं।
*मंत्री जी ने बताया सबाथू से है अपना रिश्ता*
रोम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण भी आया, जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गौरव सब्बरवाल से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी *दादी जी सबाथू (सोलन) से हैं*। मंत्री जी ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि सोलन जैसे छोटे जिले का युवा आज रोम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
मंत्री जी ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, _"भारत के एक छोटे से जिले सोलन से रोम तक पहुंचना, यह एक शानदार बात है। यह दर्शाता है कि सरकार के प्रयास कामयाब हो रहे हैं और अब छोटे शहरों का युवा भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।"_
*इटली की कंपनी से हुआ टाई-अप*
इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में गौरव सब्बरवाल की कंपनी शूलिनी सैफ्रॉन का इटली की एक प्रमुख कंपनी के साथ *टाई-अप (सहयोग समझौता)* भी करवाया गया। इस सहयोग के तहत अब हिमाचल का केसर (सैफ्रॉन) सीधे इटली के बाजार में पहुंचेगा। इटली के उद्यमियों ने भारतीय केसर की शुद्धता और उसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व *क्रोसिन (Crocin)* की विशेष सराहना की।
यह टाई-अप 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को और मजबूत करेगा और हिमाचल के किसानों को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा।
गौरव सब्बरवाल ने कहा, _"मंत्री जी ने जब बताया कि उनकी जड़ें सबाथू से जुड़ी हैं, तो मुझे लगा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे सोलन का सम्मान है। आज हिमाचल का केसर रोम पहुंच गया है, कल दुनिया के हर देश में पहुंचेगा। यही असली मेक इन इंडिया है।"_
सोलन में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और युवाओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।
Solan, Solan | Nov 23, 2026