हमीरपुर में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने किया धरना-प्रदर्शन
जगत सिंह नेगी से माफी की मांग, पूरे हिमाचल में आंदोलन की चेतावनी
हमीरपुर। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में आज हमीरपुर में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने मंत्री के खिलाफ रोष जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी ने पूर्व सैनिकों की सेवा और सम्मान का अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी के विरोध में पूर्व सैनिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि जब तक जगत सिंह नेगी पूर्व सैनिकों से माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन हमीरपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस अवसर पर अजमेर सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।ओर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मदन बनियाल, आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, प्रेम सिंह,शहरी प्रदेश निकाय के सह संयोजक दिनेश ठाकुर,जिला it सेल के शहरी निकाय के सह आयोजक अनूप ठाकुर, बागवानी के जिला संयोजक विनय सोनी, पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला, अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लगभग 300 से अधिक सैनिक मौजूद रहे।
Solan, Solan | Nov 23, 2026