फर्रुखाबाद: लड़की की वजह से मोहल्ला श्याम नगर निवासी युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, भर्ती जिला अस्पताल लोहिया
थाना कादरीगेट के मोहल्ला श्याम नगर निवासी 18 वर्षीय लोकेश पुत्र अवधेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया है जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक लोकेश को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।युवक लोकेश के पिता अवधेश ने शुक्रवार को बताया। कि लड़की की वजह से इसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है।