मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: निवाड़ी से श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ यात्रा पर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ वाराणसी की यात्रा के लिए रवाना हुए
--
निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन ने विशेष तीर्थ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर जाने से पहले, विधायक ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि शासन की इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों का धार्मिक स्थलों के दर्शन का सपना साकार हो रहा है।
पुष्पमाला से स्वागत, मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
तीर्थ बस रवाना होने के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने यात्रियों को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन, आवास एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की है।
योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। श्रद्धालुओं ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए जीवन भर की याद बन जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत निवाड़ी श्रीमती निरंजना जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह, सीईओ जनपद पंचायत निवाड़ी श्रीमती वंदना कैथल, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #JansamparkMP #niwari
15 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026