विश्व पर्यावरण दिवस: जिले की ग्राम पंचायतों और स्कूलों में गूंजा हरियाली का संकल्प
--
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर जिले भर की ग्राम पंचायतों और शासकीय विद्यालयों में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाया गया। पंचायत भवन, स्कूल परिसर, आंगनवाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों ने मिलकर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपे।
विद्यालयों में बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी
स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने पौधे लगाए और उन्हें बचाने की शपथ ली। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और प्लास्टिक मुक्ति पर बच्चों को जागरूक किया। हर बच्चे को एक पौधा गोद देकर उसकी देखभाल का जिम्मा सौंपा गया।
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पौधारोपण
ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, रोजगार सहायक और ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब, स्कूल मार्ग और पंचायत भूमि पर पौधारोपण किया। सरपंचों ने कहा कि लगाए गए पौधों की सिंचाई और सुरक्षा पंचायत द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
#WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026