विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
--
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एन खान, प्राध्यापकगण डॉ ए के वर्मा, डॉ वीरेन्द्र अहिरवार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेन्द्र आरोलिया एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
#WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026