डिलौरा में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे शख्स ने शराब पीकर पत्नी के साथ की मारपीट, पीड़िता ने SP ऑफिस में की शिकायत
ग्वालियर निवासी बृजेश कोल सतना के डिलौरा में अपनी नवविवाहित पत्नी दामिनी कोल के साथ घर जमाई बनकर रह रहा था । शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बृजेश कोल शराब पीकर घर आया और पत्नी दामिनी के साथ जमकर मारपीट कर दी । घायल पीड़ित पत्नी दामिनी एसपी ऑफिस में मारपीट शिकायत कर दी । शिकायत की पावती लेकर पीड़ित नव विवाहित पत्नी कोलगवां थाना पहुंची और कार्रवाई की मांग कर रही है ।