*"रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। मैं पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नियमित एवं सुरक्षित रक्तदान से न केवल अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। आइए, मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप दें।"*
*श्री मनीष कुमार, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम*
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 7, 2026