Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
usr87871451
सोनुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे 8 टैक्टरों जब्त, सोनुआ के बारी में पकड़े गए टैक्टर।#jharkhand #newsfeed #Newsupdate #Sonua #Sarandalive
Sonua, Pashchimi Singhbhum
| Aug 7, 2026
#jharkhand
#newsfeed
#newsupdate
#sonua
#sarandalive
MORE NEWS
सोनुआ में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस का बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त, बारी में पकड़े गए टैक्टर।
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 7, 2026
*"रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। मैं पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नियमित एवं सुरक्षित रक्तदान से न केवल अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। आइए, मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप दें।"* *श्री मनीष कुमार, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम*
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 7, 2026
पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत लगे निःशुल्क शिविर, 323 ग्रामीणों का हुआ उपचार पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 323 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर दर्द, त्वचा रोग तथा महिलाओं व बच्चों से जुड़ी सामान्य समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श देने के साथ-साथ आयुष औषधियां वितरित की गईं। इन स्वास्थ्य शिविरों में डॉ.दीपक, डॉ.मैनुद्दीन, डॉ.अनिश, डॉ.सूर्य भूषण, डॉ.सुशील, डॉ.राधिका, डॉ.कविता, डॉ.टिम्मा, डॉ.आशिक और डॉ.श्रवण ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविरों का आयोजन खूँटपानी प्रखंड के पुरुनिया व पोरलोंग, चक्रधरपुर के आरहंगा, तांतनगर के कोकचो, गोइलकेरा के बराबीर, मनोहरपुर के डोंगाकट्टा, गुदड़ी प्रखंड, नोवामुंडी के प्लौटसाई, सदर के डलियामरचा तथा झींकपानी प्रखंड के जोरापोखर में हुआ। शिविरों के दौरान मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन और मलेरिया की आवश्यक जांचें की गईं। इसके साथ ही लोगों को संतुलित आहार, नियमित योग, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए मलेरिया से बचाव के उपाय साझा किए गए, जिनमें घर के आसपास पानी न जमने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई। इस दौरान आयोजित योग सत्र में प्रतिदिन योगाभ्यास के फायदे बताए गए, वहीं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर स्थानीय ग्राम साहिया अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 6, 2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को किया गया है। इसके उपरांत 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन एवं निष्पादन के बाद 07 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 08 एवं 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण संबंधी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान संचालित किया जाएगा तथा 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा पात्र मतदाताओं को निर्धारित तिथियों पर अपना नाम मतदाता सूची में जांचने एवं आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जिन मतदाताओं का नाम पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें सामान्यतः अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि नए पात्र मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। अपर उपायुक्त सह एआरओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Aug 6, 2026
सोनुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे 8 टैक्टरों जब्त, सोनुआ के बारी में पकड़े गए टैक्टर।#jharkhand #newsfeed #Newsupdate #Sonua #Sarandalive - Sonua News