तिजारा: टपूकड़ा शिक्षक संघ में हुकुमचंद बने अध्यक्ष, हनुमान नियुक्त हुए महामंत्री, निर्विरोध चुनाव हुए संपन्न
Tijara, Alwar | Apr 20, 2026 राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा टपूकड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन निरविरोध रूप से संपन्न हो गया है। सोमवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में हुकुमचंद को अध्यक्ष और हनुमान सिंह को महामंत्री चुना गया है। सोहनलाल सभा अध्यक्ष दिनेश चंद्र व्याख्याता संरक्षक और देवी सिंह व्याख्याता सलाहकार बनाए गए हैं।