परसिया: बीएमएस के आंदोलन का दूसरा चरण पूरा, अनशन खत्म; 18 अगस्त को कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी
परासिया में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीएमएस का अनशन रविवार को खत्म हो गया । इसके साथ ही बीएमएस ने अपने आंदोलन नोटिस का दूसरा चरण भी पूरा कर लिया । अब आंदोलन के तीसरे चरण में 18 अगस्त को कोयले का परिवहन रोका जाएगा। बीएमएस ने मांग पत्र के दूसरे चरण में अनशन किया गया। महामंत्री निखिलेश राहा ने बताया कि तीसरे चरण मे 18 अगस्त को कोयला परिवहन रोका जाएगा।