कुंडा: हथिगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को काकराबाद, कौशाम्बी से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हथिगवां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गोपाल शाहू को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की निरीक्षक अयोध्या कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके निवास ग्राम काकराबाद (कौशाम्बी) से दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है