फरीदपुर: क्षेत्र के ग्राम पचौमी में लव मैरिज के बाद पति ने महिला को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी की रहने वाली सरस्वती ने थाना पुलिस को तहरीर दी और बताया उसने अपना विवाह आपसी सहमति से हर्ष कुमार सिंह से किया था विवाह के दो महा बाद उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा जान से मारने की धमकी देने लगा और मारपीट के घर से निकाल दिया जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है