फरीदपुर: लाइन पार मठिया के रहने वाले व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सरिया चोरी करते पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
फरीदपुर थाना क्षेत्र के लाइन पार मठिया के रहने वाले व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सरिया चोरी करते हुए पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।