फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर की रहने वाली नन्ही ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया। दबंग गाली गलौज कर रहे थे तो उसने विरोध किया। दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शिकायत थाना पुलिस से की थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश कर रही है