फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर तोकमन परगना में दबंगों ने सरकारी जमीन पर लगाई फसल, लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर तोकमन परगना में दबंग धूमसिंह पुत्र राम भरोसे व जगदीश पुत्र राम भरोसे, निवासी ग्राम नवदिया कल्याणपुर थाना फरीदपुर ने सरकारी जमीन जोत कर फसल खड़ी कर दी। लेखपाल ने काफी बार मना किया दबंग नहीं माने। लेखपाल शोएब खान ने थाना पुलिस शिकायत कर मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।