ढीमरखेड़ा: सिहरा टोला में आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरण पर चौथे दिन भी धरना जारी, ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के सिहरा टोला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियमों के खिलाफ केंद्र संचालन और शिफ्टिंग के विरोध में आदिवासी ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो अब वे सामूहिक भूख हड़ताल शुरू करने की बात कर रहे है