बिसौली में लापता युवती का मामला बना चर्चा का विषय!
एक ओर बिसौली कोतवाल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजनावर से लापता हुई युवती के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के एक बीडीसी सदस्य द्वारा हल्का इंचार्ज से "सेटिंग" की बात किए जाने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अब तक न तो युवती की बरामदगी हो सकी है और न ही मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सामने आई है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं।
यदि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच होती है, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
#FacebookTags
#बिसौली #बदायूं #जनमहिमान्यूज #MissingCase #BisauliPolice #UttarPradeshPolice #अजनावर #ViralAudio #PoliceInvestigation #BreakingNews #BadaunNews #JanMahimaNews #folowers #vairalreels #hinglights #UPPolice