गिधौर: महुलीगढ़ में खिड़की काटकर लाखों की चोरी, पत्नी के इलाज के लिए रखे ₹50 हजार भी ले उड़े चोर
Gidhaur, Jamui | Jul 14, 2026 जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के महुलीगढ़ गांव में देर रात चोरों ने खिड़की काटकर एक घर में सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोर गृहस्वामी दिलीप मंडल के बक्से में रखे पत्नी के इलाज के लिए जमा ₹50 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कांसे के कीमती बर्तन लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह 6 बजे खिड़की कटी और घर के बाहर टूटा बक्सा मिलने पर घटना का पता चला।