जमुई: थाना चौक मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 शहर स्थित थाना चौक मोहल्ला में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी- डंडे व ईंट- पत्थर भी चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोग यानि कुल चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।