बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस ने बिजली तार चोरी की गुत्थी सुलझाई, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, तार और गाड़ी ज़ब्त
सिरगिट्टी पुलिस ने सुलझाई बिजली तार चोरी की गुत्थी 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, तार और वारदात में इस्तेमाल ओमनी कार जब्त मंगलवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, तिफरा सेक्टर-डी में करीब एक किमी बिजली पावर सप्लाई तार चोरी के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार बंडल बिजली तार और ओमनी कार जप्त हुआ।