बीरपुर: बड़हारा आरोग्य मंदिर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू
बिहार सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बड़हारा में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा एवं बीसीएम रवि राय ने संयुक्त रूप से किया। अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।