कैरो: कैरो प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक, बीडीओ ने आवास निर्माण में देरी पर जताई नाराज़गी, मनरेगा कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश
कैरो प्रखंड सभागार में मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भटाचार्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।