कोटा में कार और थार से नाबालिग का पीछा, आरोपी गिरफ्तार
कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका का क्रेटा कार और थार से पीछा कर छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी रामरूप मीणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और थार जब्त की हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।