वार्ड 59 में फर्जी वोटिंग की कोशिश का आरोप!
विज्ञान नगर में पार्षद प्रत्याशी के पति पर पुलिस को रौब दिखाने का आरोप
कोटा के वार्ड 59, विज्ञान नगर में मतदान के दौरान उस समय हंगामा होने के आरोप लगे, जब पार्षद प्रत्याशी के पति द्वारा कथित तौर पर फर्जी वोटिंग कराने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी तो प्रत्याशी के पति ने पुलिस पर कथित रूप से सरकार का रौब दिखाया और पुलिसकर्मियों को “देख लेने” की बात कही।
मामले को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा तेज हो गई। अब सवाल उठ रहा है—क्या चुनावी मैदान में सत्ता का रौब दिखाकर नियमों को ताक पर रखने की कोशिश की गई?
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाड़ा
Ladpura, Kota | Sep 11, 2026