सेन्हा: नंदलाल +2 उच्च विद्यालय अरु की प्रयोगशाला में लाखों के उपकरण चोरी, अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित राजकीय कृत नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय अरु में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़कर और कुंडी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली। बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो छात्र-छात्राओं की प्रार्थना के बाद सभी अपने-अपने कक्षाओं में चले गए।